फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The maximum temperature increased by 2 and the minimum by 5 degrees

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान 2 तो न्यूनतम 5 डिग्री बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by 2 and the minimum by 5 degrees
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी दो दिन तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार रात सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को आगे निकल गया है। चूंकि यह कमजोर श्रेणी का था तो इसके असर से आंशिक बादल छाए रहे। अभी 11 व 12 मार्च को भी तापमान में और वृद्धि होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 13 मार्च को एक पश्चिमी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 13 से 16 मार्च के दौरान खासकर पंजाब से सटे जिलों में बारिश के आसार हैं। तापमान के बढ़ने व अरब सागर से नमी मिलने से गरज-चमक वाले बादल बनेंगे, जिससे छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद 17 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म, दिन का पारा 33.7 डिग्री पहुंचा
सोमवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। हालांकि विक्षोभ के असर कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस दौरान दिन के तापमान में 2.2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। महेंद्रगढ़ में यह 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, रात के तापमान में भी 5.2 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। रोहतक में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed