{"_id":"69e27fb4d6397e3aeb013275","slug":"the-massive-census-campaign-will-begin-with-the-counting-of-households-hisar-news-c-21-hsr1020-851885-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घरों की गिनती से शुरू होगा जनगणना का महाभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घरों की गिनती से शुरू होगा जनगणना का महाभियान
Sat, 18 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में घर सूचीकरण एवं आवासीय गणना का कार्य किया जाएगा जिसमें प्रत्येक घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह जानकारी एसडीएम राजेश खोथ ने शुक्रवार को एसडी महिला महाविद्यालय में आयोजित जनगणना जागरूकता कार्यक्रम में दी।
कार्यक्रम के दौरान करीब 260 छात्राओं व 40 स्टाफ सदस्यों ने जनगणना पोर्टल पर जानकारी अपलोड की। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश खोथ ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
एसडीएम ने कहा देश में जनगणना हो रही है। आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना है। इस बार जनगणना में नागरिकों को पहली बार स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। नागरिक 30 अप्रैल तक घर बैठे जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी घरेलू जानकारी स्वयं अपलोड कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है।
विज्ञापन
लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने की अपील :
एसडीएम ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घरों की गणना का कार्य पहले चरण में किया जाएगा जबकि इसके पश्चात जनसंख्या गणना का कार्य शुरू होगा। प्रशासन की ओर से इन दोनों चरणों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। एसडीएम ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें और उन्हें स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।