फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The market is in poor condition... grains are spread in the open, and private vehicles and animals are housed under the sheds.

Hisar News: मंडी बेहाल...खुले में अनाज और शेड के नीचे निजी वाहनों व पशुओें का डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The market is in poor condition... grains are spread in the open, and private vehicles and animals are housed under the sheds.
अनाज मंडी में शेड के नीचे खड़े निजी वाहन। 
हिसार। मंडियों में अनाज की आवक के साथ ही किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं, मगर नई अनाज मंडी में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। फसलों की आवक जारी है, लेकिन शौचालय पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फैला है और डस्टबिन खाली पड़े हैं। इतना ही नहीं शेड के नीचे बेसहारा बैठे रहते हैं, कई लोग अपने निजी वाहन खड़े कर रहे हैं और अनाज खुले में पड़ा है।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि शेड के नीचे बाहर के लोगों की गाड़ियां कई दिनों तक खड़ी रहती हैं। मंडी में बिजली जाने पर जनरेटर भी नहीं चलता, जिससे अंधेरे में सामान चोरी का डर बना रहता है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, नए शेड का निर्माण शुरू कर दिया है, लेकिन काम बेहद धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड के नीचे कुछ आढ़तियों ने भी अपना सामान रखा है, जिससे फसल आने के दौरान किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। वे अपनी फसल खुले आसमान के नीचे रखने को मजबूर हैं। बारिश आने पर फसल भीग जाती है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। मौसम विभाग ने 8 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed