फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The magic of Sanjay's stick of Dabda will be seen in Junior Hockey World Cup

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में दिखेगा डाबडा के संजय की स्टिक का जादू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The magic of Sanjay's stick of Dabda will be seen in Junior Hockey World Cup
डाबडा का संजय हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग के साथ। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिसार के गांव डाबडा का संजय की स्टिक का जादू दिखेगा। 24 नवंबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में संजय टीम में बतौर वाइस कैप्टन भूमिका निभाएंगे। फिलहाल संजय बेंगलुरु में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

संजय के पिता नेकीराम किसान हैं। अब तक संजय बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बना चुका है। हॉकी के सीनियर कोच राजेंद्र सिहाग का कहना है कि ग्रामीण खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें अच्छी सुविधाएं मिले तो ग्रामीण खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

टेलेंट देख कोच ने संजय को थमाई हॉकी
हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग का कहना है कि संजय की शुरू से ही खेलों में रुचि रही। उसके टेलेंट को देख वर्ष 2008 में उसे हॉकी थमाई और गांव में ही प्रशिक्षण देना शुरू किया। संजय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय की उपलब्धियां
- वर्ष 2015 में नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक
- वर्ष 2016 में सब जूनियन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- वर्ष 2017 में अंडर-18 स्कूली एशियाड़ में स्वर्ण पदक
- वर्ष 2018 में यूथ ओलंपिक में रजत पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed