फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The magic of Ishika's hockey stick will be visible in Muscat

Hisar News: मस्कट में दिखेगा इशिका की हॉकी स्टिक का जादू

Mon, 02 Dec 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The magic of Ishika's hockey stick will be visible in Muscat
इ​​शिका।
भिवानी। हॉकी खिलाड़ी इशिका का चयन ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ है। इस स्पर्धा में इशिका अपना हॉकी स्टिक का जादू दिखाएगी। स्पर्धा का आयोजन 7 से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होगा।
विज्ञापन


गांव बापोड़ा में पूर्व जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी कोच विरेंद्र सिंह के घर बेटी के रूप में जन्म लेने वाली इशिका ने हॉकी के गुर अपने पिता से सीखे। इसके बाद भीम स्टेडियम में अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली इशिका जिले की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई। इशिका फाॅरवर्ड के साथ मिड फील्ड में भी अच्छा खेलती है। इशिका ने अपने खेल की शुरुआत छठी कक्षा से शुरू की। इसके बाद इशिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर अपने खेल में आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन


हाल में इशिका 12 से 21 नवंबर तक नीदरलैंड की धरती पर अभ्यास मैच खेल कर लौटी है। जानकारी के अनुसार हॉकी इंडिया ने 7 से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए रविवार को ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफायर का काम करेगा। इस विश्व कप के लिए अभी मेजबान देश का चयन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed