फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The lowest rainfall in the monsoon season in Hisar district

Hisar News: मानसून सीजन में हिसार जिले में हुई सबसे कम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The lowest rainfall in the monsoon season in Hisar district
हिसार। जिले में बारिश के लिहाज से यह सप्ताह एकदम सूखा साबित हुआ है। माह के पहले सप्ताह में सामान्य से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं 1 जून से अब तक जिले में सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मानूसन सीजन में बारिश के मामले में हिसार जिला प्रदेश में सबसे आखिरी नंबर पर है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो जिले में इस सप्ताह में 16.8 एमएम पानी बरसना था। वहीं वीरवार को जिले के बालसमंद में दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून टर्फ रेखा हिमालय की तलहटी से मैदानी राज्यों पर पहुंच गई है। इससे मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरप्रदेश व बिहार पर जबरदस्त मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है जबकि प्रदेश पर इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस प्रणाली के असर से 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के सीमित स्थानों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां जारी रहेंगी। 10 सितंबर के बाद देश के उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में बढ़ोतरी की संभावना है्र क्योंकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 सितंबर को सक्रिय होगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात 12 सितंबर और 17-18 सितंबर को एक अन्य चक्रवात के बनने की संभावना है। इन सिस्टम के देश के उत्तरी पश्चिमी में जाने की संभावना बन रही है। इस वजह से प्रदेश में 10 सितंबर के बाद मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी और 25 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed