फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Knock of Development in the Courtyard of Memories

Hisar News: स्मृतियों के आंगन में विकास की दस्तक

Fri, 18 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Knock of Development in the Courtyard of Memories
हांसी आईटीआई में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विधायक विनोद भयाना, डीसी राहुल, एसडीएम राजेश व अन्य
हांसी। दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में विधायक विनोद भयाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल नरवाल ने की। विधायक ने संस्थान के चहुंमुखी विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए कई घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

विधायक ने भावुक होते हुए यादें साझा कर कहा कि वर्ष 1973 में उन्होंने इसी परिसर में संचालित तत्कालीन नेहरू मेमोरियल कॉलेज से अपने विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम की शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भूप सिंह की ओर विद्यार्थियों की समस्याओं को रखे जाने पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लिया और दो आरओ वाटर कूलर, बसों के ठहराव की व्यवस्था, सड़क किनारे 20 कुर्सियां तथा दो बस क्यू शेल्टर के निर्माण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने का भरोसा दिलाते हुए प्रार्थना सभा शेड और पार्क की चहारदीवारी बनाने की बात कही।
इसके साथ ही परिसर में मल्टीपर्पज हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम के निर्माण का प्रस्ताव तुरंत सरकार को भेजने के निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सुरजीत गुर्जर, राजनीतिक सचिव दिनेश भूटानी, सुभाष यादव, रवि अरोड़ा सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed