{"_id":"6838b5fd0f5190213d0d6aca","slug":"the-investigation-team-will-come-again-next-week-in-the-case-of-social-boycott-hisar-news-c-21-hsr1013-636754-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सामाजिक बहिष्कार के मामले में अगले सप्ताह फिर आएगी जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सामाजिक बहिष्कार के मामले में अगले सप्ताह फिर आएगी जांच टीम
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। भाटला में 8 वर्ष पहले हुए सामाजिक बहिष्कार के मामले में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित जांच टीम फिर से जांच करेगी। टीम 3 से 5 जून तक स्थानीय विश्राम गृह में रुकेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति टीम के समक्ष सामाजिक बहिष्कार के संदर्भ में जानकारी दे सकता है। इस मामले में व्यक्ति को पहले अपना नाम व अन्य जानकारी मोबाइल नंबर 8816870643 व 8814870643 पर देनी होगी। वहीं जो भी व्यक्ति टीम के समक्ष जानकारी देगा उसे अपने साथ पहचान के रूप में आधार या वोटर कार्ड लाना होगा।
अगले सप्ताह टीम फिर से यहां आएगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति टीम के समक्ष पेश हो सकता है। मामले से जुड़ी कोई जानकारी उन्हें देना चाहता हो तो दे सकता है।- रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन
अगले सप्ताह टीम फिर से यहां आएगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति टीम के समक्ष पेश हो सकता है। मामले से जुड़ी कोई जानकारी उन्हें देना चाहता हो तो दे सकता है।- रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन