नए कमिश्नर की पहली परीक्षा आज, इनेलो पार्षद लाएंगे बीजेपी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में लगे नए कमिश्नर अशोक बंसल की हाउस की मीटिंग को लेकर पहली परीक्षा बुधवार को होगी। मीटिंग में पार्षदों को वे संतुष्ट कर पाएंगे या नहीं इसका परिणाम मीटिंग में आएगा। इधर, इनेलो के पार्षद बीजेपी सरकार व सीएम की झूठी घोषणा का आरोप लगा रहे हैं। इनेलो पार्षदों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही है। पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि अगर सीपीएस मीटिंग में आएंगे तो मैं उनसे जवाब मांगूंगा। वार्ड 11 में बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने भेदभाव कर तीन वार्डों के लिए आई ग्रांट का पैसा मिलगेट पर लगवा दिया।
तीन चार को छोड़कर बाकी पार्षद विकास कार्यों से संतुष्ट
हाउस की बैठक में तीन चार पार्षदों को छोड़कर फिलहाल सभी पार्षद विकास कार्यों से संतुष्ट है। कुछ ऐेसे मुद्दों पर बहस हो सकती है जो आमजन के हित के लिए हैं और निगम अधिकारी उन पर पिछले कुछ समय से कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। हाउस दूसरे विभागों के मीटिंग में आने वाले अधिकारियों को घेर सकते हैं। जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग, सीपीओ, बिजली निगम के अधिकारी व हुडा के अधिकारियों को घेेरा जा सकता है। उधर इनेलो के पार्षद भी निगम अधिकारियों को घेर सकते हैं। एडहॉक कमेटी के मुद्दे पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। मेयर से भी पूछा जाएगा क्यों ने एडहॉक कमेटी के पदों से इस्तीफा दे दिया जाए।
पिछली मीटिंग में पास हुए एजेंडों की मांगी जाएगी स्टेटस रिपोर्ट
नगर पार्षदों का कहना है कि मीटिंग में सबसे पहले पिछली मीटिंग में पास हुए एजेंडों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी जाएगी। हाउस में जो एजेंडा रखा गया उसमें से पास हुए प्रस्तावों पर क्या-क्या काम हुआ और उनकी क्या प्रोग्रेस रिपोर्ट है अधिकारी मीटिंग में इसका ब्योरा देंगे।
प्रॉपर्टी टैक्स पर बढ़ सकती है रार
प्रॉपर्टी टैक्स मामले पर पार्षदों की अधिकारियों के साथ रार हो सकती है। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर मेयर, डिप्टी मेयर सहित आम लोग व सभी पार्षद परेशान हैं। इसका खामियाजा निगम को भुगतना पड़ रहा है। कुछ अधिकारियों के व्यवहार के कारणा टैक्स के करोड़ों रुपये की रिकवरी में अड़चन आ गई है। ये मुद्दा विशेष रहेगा।
पहले मैं पिछली बैठक में पास हुए प्रस्ताव की स्टेटस रिपोर्ट मांगूंगा। टैक्स का मुद्दा विशेष रहेगा। शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई इसके बारे में पूछा जाएगा।
- भीम महाजन, डिप्टी मेयर
सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को कुछ बताया नहीं जा रहा। बाकी पार्षदों को भी अलग कोटे से ग्रांट मिले ताकि वे अपने हिसाब से काम करवा सकें।
- कर्मबीर ढिल्लो, पार्षद वार्ड 18
बालसमंद रोड को निगम ने पहले इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर चौड़ा करवाया अब बीएंडआर ने उखाड़ दिया। यह जनता का पैसा क्यों बर्बाद किया गया इसका जवाब मांगा जाएगा।
- नरेंद्र शर्मा, पार्षद वार्ड 19
बीजेपी ने भेदभाव किया है। सीएम घोषणा के तीन वार्डों के पांच करोड़ रुपये आए थे। सुरेंद्र पूनिया ने सातरोड में एक भी पैसा नहीं लगने दिया। उधर सीएम ने भी स्टेडियम की झूठी घोषणा कर दी। मैं बीजेपी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखूंगा।
- राजपाल मांडू, पार्षद वार्ड 11