{"_id":"69502aca3f50d4754b04db75","slug":"the-indefinite-strike-of-the-students-of-khushi-nursing-college-continues-hisar-news-c-21-1-hsr1012-779226-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का बेमियादी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का बेमियादी धरना जारी
विज्ञापन
धरने पर बैठी खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध आरपार की लड़ाई का एलान किया है। छात्राओं ने कहा कि उत्पीड़न किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि चेयरमैन की गिरफ्तारी और माइग्रेशन की मांग पूरी होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।
धरनास्थल पर चल रही सभा में प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि सरकार, प्रशासन और पुलिस उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कुछ भी हो जाएं, वो नहीं झुकेंगी... अगर अगले 48 घंटों में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो सभी मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जाकर भूख हड़ताल पर बैठेंंगी। इसके अलावा पीएम मोदी को अपने खून से लिखकर चिट्ठी भेजेंंगी। ताकि, प्रशासन और सरकार की नींद खुले और उनकी जो भी समस्याएं है, उनका समाधान हो सके। ऐसे में रविवार को भी उनका धरना जारी रहेगा। वहीं, महिला आयोग ने डीसी और एसपी को इस मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल, खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने हमारी आवाज को दबाने के लिए मीडिया को बैन कर दिया है। इस वजह से हम इस वीडियो के माध्यम से जानकारी साझा कर रहे हैं। सरकार को 72 घंटों के धरने का अल्टीमेटम दिया था, जो कि रविवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समाधान कर देती है, तो ठीक है, वरना फिर हम वो करेंगे जो हमारा मन करेगा। हम कॉलेज पर ताला जड़ेंगे और इसके बाद सीएम ऑफिस के बाहर जाकर भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
सीएम से की अपील
खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने हाथ जोड़कर सीएम सैनी से अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज को न दबाया जाए। मीडिया के जरिये अपनी बात को सरकार के सामने रख रहे हैं। ऐसे में मीडिया का कॉलेज में बैन न लगाया जाए।
डीसी ने बनाई हुई है कमेटी
इस मामले में डीसी ने कमेटी बनाई हुई है। इसमें पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं, जो लगातार कॉलेज में बने हुए और मामले की जानकारी जुटे हैं। वहीं छात्राओं की भी कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में कॉलेज की आंचल, मीनू, मुस्कान, प्रीति, तमन्ना, सुप्रिया, लव प्रीत, सपना और पुनीता है।
महिला आयोग ने दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश
महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो गई है। आयोग की ओर से इस मामले में डीसी और एसपी को कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं, जिसमें ये कहा गया है कि अगर छात्राओं के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन होगा।