फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The hotel worker asked for ID from the youths who came to book the room, then hit the bottle on the head

होटलकर्मी ने कमरा बुक कराने आए युवकों से मांगी आईडी तो सिर पर मारी बोतल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The hotel worker asked for ID from the youths who came to book the room, then hit the bottle on the head
हिसार। दिल्ली मार्ग स्थित तेजस होटल में बुधवार देर रात कमरा बुक करवाने आए तीन युवकों ने होटल कर्मचारी महाबीर के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। आरोप है कि आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायल कर्मचारी ने बताया कि आरोपी युवक एक युवती के साथ कमरा लेने आए थे। उसने आईडी मांगी तो आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के नागौर के रहने वाले महाबीर ने बताया कि वह करीब तीन माह से तेजस होटल में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब 1 बजे रिसेप्शन पर बैठा था। उसी समय 3 युवक और एक युवती होटल में कमरा लेने के लिए आए। मैंने उनसे आईडी देने को कहा। उनमें से एक युवक ने अपनी आईडी दे दी। बाकी 2 युवकों से आईडी देने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। युवकों को कहा कि बिना आईडी के कमरा नहीं मिल सकता। इसके बाद एक युवक ने उसके सिर में बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इतना ही नहीं ईंट उठा कर होटल के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये देखकर उसने होटल का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। कुछ देर बाद वे कार से डंडे निकालकर लाए और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर सहकर्मी रामबीर आया और होटल मालिक को सूचना दी। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शुभम और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed