फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The hot winds blowing from the Thar Desert continue to wreak havoc, the heat has made people miserable

Hisar News: थार मरुस्थल से आ रही गर्म हवाओं का कहर जारी, गर्मी ने किया बेहाल

Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The hot winds blowing from the Thar Desert continue to wreak havoc, the heat has made people miserable
हिसार धूप से बचने के लिए छात्राएं दुपट्टे का सहारा लेकर जाती हुई। 

विज्ञापन

हिसार। बलूचिस्तान व थार मरुस्थल से आ रही गर्म हवाओं का कहर जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है। सिरसा में लगातार तीसरे व रोहतक में दूसरे दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने 9 जिलों में आज व कल भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं का मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर में कहर देखने को मिल रहा है। इन शुष्क गर्म हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है। साथ ही चमकदार धूप के कारण आसमान से आग बरस रही है। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बने रहे। इस दौरान सिरसा में दिन का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 14 जून तक झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में 12 व 13 जून को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी पर हलचलों के कारण मैदानी राज्यों में हवाओं की दिशा में बदलकर पूर्वी होने से साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed