फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The heat wave increased the patients of diarrhea

गर्मी के बढ़ते तेवर में बढ़ रहे डायरिया के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
The heat wave increased the patients of diarrhea
हिसार। गर्मी के बढ़ते तेवर के साथ अब डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज दवा लेने के लिए आ रहे हैं। अधिकतर केस मिलगेट एरिया से आ रहे हैं। फिजिशियन ने आमजन को सलाह दी है कि साफ पानी पिएं और धूप में घर से निकलने से बचें। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां पर दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत आ रही हैं, वहां से सैंपल लिए जा रहे हैं। पानी के सैंपलों की लैब में जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन चिकित्सक ज्ञानेंद्र ने बताया कि गर्मी और दूषित पेयजल पीने से डायरिया के केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा बुखार के केस भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने और बाहर के खाद्यय पदार्थ खाने के कारण भी उल्टी और दस्त लग जाते हैं। ऐसे में मरीजों को तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। अगर, जल्द चिकित्सक की सलाह नहीं ली जाती तो मरीज के हालात बिगड़ सकते हैं। चिकित्सक ज्ञानेंद्र ने बताया कि मिलगेट एरिया से कई केस आ रहे हैं। ऐसे में जिला मलेरिया विभाग को पानी के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। वीरवार को आजाद नगर एरिया में पानी के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

ये करें उपाय :
दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें।
दिन में छह लीटर से अधिक पानी पिएं।
धूप में जाना पड़े तो छाता का इस्तेमाल करें।
छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
खुले में रखें फल खाने से बचें।
ओआरएस का घोल पीते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed