फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The hassle of handling cash is over, now offerings to the Devi Bhawan Temple can be made with just one click.

Hisar News: खुले पैसों का झंझट खत्म, अब एक क्लिक में दे सकेंगे देवी भवन मंदिर में चढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The hassle of handling cash is over, now offerings to the Devi Bhawan Temple can be made with just one click.
देवी भवन के काली माता मंदिर में ऑनलाइन चढावा देने के लिए क्यूआर कोड लगाया गया। संवाद
हिसार। शहर के देवी भवन मंदिर में भगवान को ऑनलाइन चढ़ावा देने की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए पांच मंदिरों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यदि आपके पास खुले पैसे नहीं है तो आप क्यूआर कोड स्कैन कर भगवान को चढ़ावे की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन

दुर्गा माता, बनभौरी माता और 84 घंटे वाली माता के मंदिर में भी ऑनलाइन पेमेंट करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। फिलहाल काली माता, बांके बिहारी, हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण और मां संतोषी के मंदिर में दानपात्र पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इसके अलावा खाते से पेमेंट ट्रांसफर भी कर सकते हैं। दानपत्र पर देवी भवन का खाता नंबर और आईएफएससी कोड लिखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

दरअसल, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन चढ़ावे की व्यवस्था लागू की है। जिन मंदिरों में ज्यादा श्रद्धालु आते हैं फिलहाल उनमें सुविधा शुरू की है। सबसे ज्यादा काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed