फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The grip of khaki...50% increase in arrests of drug traffickers

Hisar News: खाकी का शिकंजा...नशा तस्करों की गिरफ्तारी में 50% की वृदि्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The grip of khaki...50% increase in arrests of drug traffickers
हिसार। जिला पुलिस ने वर्ष 2026 में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस के अनुसार इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि एक जनवरी से 6 जुलाई 2026 तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 135 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जबकि वर्ष 2025 में इसी अवधि में 64 मामले दर्ज हुए थे। इस दौरान व्यावसायिक मात्रा के 9 मामले सामने आए जबकि पिछले वर्ष ऐसे 7 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने इन मामलों में 226 आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि वर्ष 2025 में 151 गिरफ्तारियां हुई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति पर भी शिकंजा कसा है। एनडीपीएस मामलों में करीब 1.79 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अटैच की गई जो पिछले वर्ष की तुलना में 184 प्रतिशत अधिक है। आबकारी अधिनियम के तहत भी पुलिस ने कार्रवाई तेज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2026 में 94 मामले दर्ज किए जबकि वर्ष 2025 में इनकी संख्या 23 थी। इन मामलों में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 288 प्रतिशत अधिक है। एसपी ने बताया कि साइबर ठगी के पीड़ितों को 86.02 लाख की राशि वापस दिलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed