फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The grief of Pahalgam... and Maan became silent on stage, arrived two hours late for Dil Da Maal program at HAU

Hisar News: पहलगाम का गम... और स्टेज पर मौन हो गए मान, एचएयू में दिल दा मामला कार्यक्रम में निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The grief of Pahalgam... and Maan became silent on stage, arrived two hours late for Dil Da Maal program at HAU
एचएयू में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते गुरदास मान। 
हिसार। ख्यातनाम पंजाबी लोकगायक गुरदास मान शनिवार रात चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन उन्हें सुनने को बेताब लोग डटे रहे। निजी इवेंट कंपनी की ओर से रखे गए दिल दा मामला कार्यक्रम की शुरुआत में मान ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की याद में श्रोताओं से दो मिनट का मौन रखवाने के बाद अपनी खास शैली में गायकी के वे रंग बिखेरे कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। किसी प्रकार के विरोध की आंशका के मद्देनजर मौके पर डीएसपी कमलजीत की अगुवाई में अतिरिक्त पुलिस तैनात रहा।
विज्ञापन

मान के कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे निर्धारित था। वह करीब साढ़े छह बजे हिसार पहुंच भी गए थे। इसके बाद उन्होंने तैयारियों के लिए समय लिया। करीब दो घंटे बाद 8.50 बजे पर वह स्टेज पर पहुंचे तो श्रोताओं के चेहरे खिल उठे पर मान आतंकी हमले में मृतकों के सम्मान में सामान्य रहे। श्रोताओं से दो मिनट का मौन रखवाने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकगीत पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

आठ हजार वाले टिकट एक हजार तक बिकने लगे
आयोजकों ने शो के लिए 1 से 8 हजार रुपये में टिकट बेचे। शो शुरू होने से कुछ देर पहले तक टिकट बिकने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन आखिर समय पर सभी टिकट एक हजार रुपये तक कर दिए। श्रोताओं के लिए व्यवस्था बनाने में पुलिस और शो आयोजित कराने वाली इंवेंट कंपनी के बाउंसरों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। खाने- पीने का सामान अंदर ले जाने पर रोका तो कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। वहीं, कुछ लोगों ने सामान की जांच किए जाने पर आपत्ति जाहिर की। शो करीब एक महीने पहले से तय था। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद इस आयोजन पर लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए। पुलिस ने भी शो संचालकों से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला ने जताई आपत्ति
इस आयोजन पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी आपत्ति जाहिर करते कहा कि ऐसे समय में कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे कृष्ण सिंगला टीटू ने कहा कि देशभर में गम का माहौल है, ऐसे में कार्यक्रम स्थगित करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed