फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The girl was called out from the college and then five girls beat her

कॉलेज से छात्रा को बाहर बुलाया और फिर पांच लड़कियों ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The girl was called out from the college and then five girls beat her
हिसार। एफसी कॉलेज की एक छात्रा ने 5 लड़कियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। अमरदीप कॉलोनी निवासी छात्रा रुपाली ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह एफसी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वीरवार को उसके पास एक नंबर से फोन आया कि वह तनु बोल रही है, उसने कहा कि उसे जरूरी काम है, एक बार बाहर आ जाओ।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी दोस्त रीतिका के साथ कॉलेज से बाहर आई तो चार-पांच लड़कियों ने पीछे से आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। रितिका ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी एक लड़की ने पकड़ लिया। लड़कियों ने कहा कि आगे से दिखी तो जान से मार देगी। इसके बाद शाम को करीब 6ऱ्45 बजे उसके पास मैसेज आया कि मार खाके सब्र नहीं आया क्या, जब उसने मारने की वजह पूछी तो उसने कहा कि उनका तो खानदान ही बदमाश है। हमने डर कोनी जेल जाने का, बेटा जान तै मरवा दूंगी। इस डर के कारण वह शुक्त्रस्वार को कॉलेज भी नहीं गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed