फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The flight fare from Hisar to Ayodhya has increased by Rs 700, air services will be regular from April 18

Hisar News: हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान का किराया आने का 700 रुपये महंगा, 18 अप्रैल से नियमित होंगी हवाई सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The flight fare from Hisar to Ayodhya has increased by Rs 700, air services will be regular from April 18
हिसार। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं 18 अप्रैल से नियमित तौर पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। एयरलाइंस कंपनी की ओर से हिसार से अयोध्या के लिए 3080 रुपये में टिकट ऑफर की जा रही है। वहीं, अयोध्या से हिसार के लिए 700 रुपये महंगा 3730 रुपये का टिकट है।
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली व अयोध्या के लिए हर सप्ताह दो फ्लाइट उपलब्ध रहेंगी, जो शुक्रवार व रविवार को मिलेंगी। हर शुक्रवार व रविवार को सुबह हवाई जहाज दिल्ली से उड़कर हिसार उतरेगा। हिसार से सुबह 10:35 बजे जहाज अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। दो घंटे में 12:35 पर फ्लाइट अयोध्या में उतरेगी। इसके बाद एक बजे अयोध्या से रवाना होकर 3 बजे हिसार पहुंच जाएगी। हिसार से अयोध्या के लिए 3080 व अयोध्या से हिसार के लिए 3730 रुपये की टिकट है। फिलहाल 18, 20, 25, 27 अप्रैल, 2 मई, 4 मई, 9 मई, 11 मई को टिकट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मई में जम्मू के लिए शुरू होगी हवाई यात्रा
खास बात यह है कि एक दूसरी एजेंसी हिसार से अयोध्या के लिए 2830 रुपये में व अयोध्या से हिसार 3490 रुपये में टिकट ऑफर कर रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मई महीने में जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। हिसार से जम्मू के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान रहेगी। इसका टाइम शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है। वहीं, एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को हवाई पट्टी से टर्मिनल तक लाने के लिए बस सेवा की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही मिनी गाड़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हिसार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा देने के लिए काम चल रहा है। जल्द ही एएआई की ओर से डीजीसीए से अनुमति ली जाएगी। करीब छह महीने में नाइट लैंडिंग सुविधा मिलने के बाद एयरपोर्ट को 24 घंटे ऑपरेशनल रखा जा सकेगा। हमें अधिक संख्या में फ्लाइट मिल सकेंगी। दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट सुविधा शुरू करने में आसानी होगी।
- जेएस बल्हारा, एयरपोर्ट निदेशक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed