फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The executive engineer will hold a court in Division Number-1 on the 13th.

Hisar News: कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर-1 में 13 को लगेगा दरबार

Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The executive engineer will hold a court in Division Number-1 on the 13th.
हिसार। बिजली निगम की ओर से कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर-1 में 13 मार्च को दरबार लगाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक शिकायतों का निपटान किया जाएगा। इन शिकायतों में गलत बिलिंग 50 हजार रुपये से कम, वोल्टेज संबंधित, बिजली आपूर्ति में बाधा, खराब मीटर को बदलने में देरी संबंधित शामिल की जाएगी। बिजली अधिनियम की धारा 126, 127, 135, 140, 142, 143, 146 व 152 के अंतर्गत बिजली चोरी व बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामले में दंड व जुर्माना और धारा 161 के अंतर्गत जांच एवं दुर्घटनाएं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। इसके लिए उपभोक्ता xenop1hisar@dhbvn.org.in के माध्यम पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


एसडीओ के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

नारनौंद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट नारनौंद ने बिजली निगम परिसर में एसडीओ के खिलाफ गेट बैठक कर विरोध जताया और नारेबाजी की। बैठक की अध्यक्षता सत्यवान रंगा ने की। संचालन मनीष जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन

सत्यवान रंगा ने कहा कि एसडीओ कर्मचारियों की समस्याएं सुलझाने के बजाय बढ़ा रहे हैं। उनको जरूरी सामान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। जेई ऑफिस और स्टोर की व्यवस्था नहीं करवाई गई। ऑफिस में फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर और पेयजल तक की सुविधा नहीं है। एसडीओ अपनी मनमानी कर रहे हैं और गलत आदेश जारी कर रहे हैं। उनकी लापरवाही से ऑफिस की व्यवस्था बिगड़ चुकी है और एसडीओ खुद भी अपनी सीट पर नहीं बैठते हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed