{"_id":"6367f914bb7049185e696767","slug":"the-exam-was-given-on-saturday-after-7-hours-the-message-came-again-that-the-paper-is-again-in-hisar-on-sunday-hisar-news-hsr6464459180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को दी थी परीक्षा 7 घंटे बाद दोबारा आया मैसेज कि रविवार को हिसार में फिर है पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को दी थी परीक्षा 7 घंटे बाद दोबारा आया मैसेज कि रविवार को हिसार में फिर है पेपर
विज्ञापन
हांसी में परीक्षा से वंचित रहने पर बाबा बंदा बहादुर स्कूल के बाहर अपने गलत पता छपे हुए एडमिट कार्?
- फोटो : Hisar
हिसार/हांसी। जिले में आयोजित दो दिवसीय संयुक्त पात्रता परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। अभ्यर्थियों को जो समस्याएं पहले दिन आई थीं वही समस्याएं दूसरे दिन भी आईं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की गलती के कारण रविवार को भी बहुत से अभ्यर्थी सीईटी देने से वंचित रह गए। एचएसएससी द्वारा जारी किए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्रों का पता गलत प्रिंट कर दिया गया। जिसके कारण करीब 50 से 70 विद्यार्थी परीक्षा देने वंचित रह गए। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र हांसी सदर थाना के नजदीक स्थित बाबा बंदा बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल व गुरु तेग बहादुर स्कूल में अलॉट हुआ था। एचएसएससी ने एडमिट कार्ड पर इन दोनों स्कूलों का पता हिसार का लिख दिया। ऐसे में ये विद्यार्थी हिसार पहुंच गए। हिसार पहुंचने पर पता चला की ये स्कूल तो हांसी में है। जब परीक्षार्थी जैसे-तैसे करके हांसी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे तो एंट्री करने का समय निकल चुका थे। ऐसा ही मामला सीसवाला निवासी श्यामसुंदर के साथ हुआ। श्यामसुंदर के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता सिरसा था। जब वे सिरसा पहुंचे तो उन्हें जानकारी दी गई कि आपका सेंटर डबवाली है। मगर समय के अभाव के कारण श्यामसुंदर डबवाली नहीं पहुंच पाया। इस कारण वह परीक्षा नहीं दे पाया।
दोबारा जारी हुआ एडमिट कार्ड
जींद निवासी प्रदीप कश्यप ने शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र में सीईटी की परीक्षा दी थी। जब प्रदीप परीक्षा देकर अपने घर पहुुंचा तो करीब 7 से 8 घंटे बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपकी परीक्षा रविवार 6 नवंबर को है। प्रदीप ने बताया कि उसने साइट पर चैक किया तो रविवार को परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड भी उपलब्ध था। इसके बाद प्रदीप ने एचएसएससी के हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया लेकिन नंबरों पर बातचीत नहीं हो पाई। फिर प्रदीप ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लोगों से राय मांगी।
बाबा बंदा बहादुर स्कूल के बाहर अभ्यर्थियों ने जताया रोष
अभ्यर्थी राजेश, गौतम, मलकीत सिंह, कमलजीत सिंह, अंकित व शर्मिला ने बताया कि वह नरवाना, सिरसा, डबवाली, नारनौल व कैथल से परीक्षा देने यहां आए हैं। उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम बाबा बंदा बहादुर सिंह स्कूल दर्शाया गया है और जगह के नाम पर हिसार लिखा गया है। वह हिसार में सुबह 7 बजे ही पहुंच गए थे और यहां उक्त स्कूल को ढूंढते रहे। मगर उन्हें यह स्कूल नहीं मिला। आखिर में किसी ने बताया कि यह स्कूल हांसी में है तो वह करीब 9 बजे ऑटो करके हांसी के लिए चले और यहां करीब साढ़े 9 बजे पहुंचे। स्कूल तक पहुचंते-पहुंचते 10 बजकर 5 मिनट हो गए। लेट होने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। रोष स्वरूप अभ्यर्थियों ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
डीएसपी से मिले परीक्षार्थी
इस दौरान परीक्षार्थी डीएसपी से मिले तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका काम कानून व्यवस्था देखना है। परीक्षार्थी विधायक विनोद भयाना के आवास पर भी गए, जहां उनकी मुलाकात उनके पुत्र साहिल भयाना से हुई। साहिल ने एसडीएम से फोन पर बात की तो एसडीएम ने कहा कि उनके पास ऐसे करीब 50 और केस भी आए हैं। यह एचएसएसी का मामला है तो वह कुछ नहीं कर सकते। इस पर साहिल भयाना ने परीक्षार्थियों से कहा कि वह एक एप्लीकेशन लिखकर उन्हें दे, जिसमें उनके रोल नंबर भी अंकित हो। वह इसे एचएसएससी को भेज देंगे। इसके बाद परीक्षार्थी वहां से चले गए।
ओएमआर सीट की ऑफिस कार्बन कॉपी लेकर जाने पर मामला दर्ज
राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीईटी परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी ओएमआर सीट की ऑफिस कार्बन कॉपी अपने साथ ले गई थी। इस अभ्यर्थी के खिलाफ स्कूल प्राचार्य राजेश कुमार ने शहर थाने में शिकायत दी थी। स्कूल प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।