फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The entire state is wet due to pre monsoon rain

Hisar News: प्री मानसून की बारिश से पूरा प्रदेश भीगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The entire state is wet due to pre monsoon rain
हिसार सामान्य नागरिक अस्पताल में बरसात के दौरान भरे पानी से गुजरते लोग।
हिसार। प्री मानसून की बारिश ने पूरे प्रदेश को भिगो दिया है। बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और फरीदाबाद को छोड़कर बाकी सभी जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 23 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। उधर भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवाओं व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। सोमवार रात को जिला महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और मंगलवार अलसुबह से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, जींद, रोहतक, भिवानी, पलवल, नूंह व गुरुग्राम में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जबकि दोपहर बाद महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत व पानीपत में बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 32.0 से 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

----------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से 18 जून तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही है। उसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से 19 से 23 जून के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की एंट्री होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यहां-यहां हुई बारिश
अंबाला-8.8
हिसार-92.8
करनाल-1.0
नारनौल-43.8
रोहतक-3.8
गुरुग्राम-19.0
भिवानी-5.0
सिरसा-5.0
चरखी दादरी-8.0
जींद-9.5
कैथल-3.0
नूंह-27.5
पंचकूला-1.5
रेवाड़ी-74.5
यमुनानगर-0.5
नोट: बारिश के ये आंकड़े सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed