फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The deal for the sold land was made to seize 10 lakh rupees from the Jindal company.

Hisar News: बेची गई जमीन का सौदा कर जिंदल कंपनी से हड़पे 10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The deal for the sold land was made to seize 10 lakh rupees from the Jindal company.
हिसार। जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से गांव कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति ने बेची गई जमीन का दोबारा से सौदा कर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एवं कंपनी के मैनेजर आलोक ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रखी है। कंपनी ने कुछ जमीन गांव कुतुबपुर में खरीदी थी, रास्ते की जमीन के साथ आरोपी सुभाष की जमीन लगती है।
विज्ञापन

कंपनी को उस जमीन पर आने-जाने के लिए रास्ता चौड़ा करने की आवश्यकता थी। सुभाष ने जिंदल चौक स्थित उनकी कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया था। सुभाष के साथ 10 लाख रुपये में 4 मरले जमीन का सौदा तय हुआ। जमीन का इकरारनामा 12 मार्च को किया गया और 10 लाख रुपये का चेक उसे दे दिया। आरोपी ने अगले ही दिन खाते से यह राशि निकाल ली और कंपनी को जमीन का कब्जा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ने कहा था कि वह किसान क्रेडिट कार्ड का लोन भरकर कंपनी के हक में रजिस्ट्री करवा देगा। मगर बाद में सुभाष रजिस्ट्री कराने में आनाकानी करने लगा। जब कंपनी जमीन पर कब्जा लेने गई तो पता चला कि सुभाष ने 16 मई 2013 को वह रकबा ग्राम पंचायत को दान कर रखा है।
सुभाष ने वही रकबा मॉडल टाउन के रमेश कुमार को भी बेचा हुआ है। जांच अधिकारी सराजूद्दीन ने बताया कि आरोपी सुभाष के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed