फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cupboard was taken from the house to the field, broke the lock and flew away with Rs 1.10 lakh-jewelry

घर से खेत में उठा ले गए अलमारी, लॉक तोड़ 1.10 लाख रुपये-गहने ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The cupboard was taken from the house to the field, broke the lock and flew away with Rs 1.10 lakh-jewelry
नारनौंद: घर से चोरी हुई ​अलमारी खेत में मिली। संवाद - फोटो : Hisar
नारनौंद। गांव गामड़ा के एक मकान से चोर पहले अलमारी को उठाकर खेतों में ले गए। फिर लॉक तोड़कर एक लाख 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर मकान मालिक को वारदात का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गामड़ा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि 23 अप्रैल की रात पूरा परिवार घर में सोया था। अगली सुबह करीब चार बजे जब नींद खुली तो दूसरे कमरे के ताले टूटे मिले। कमरे में रखी अलमारी गायब थी। उन्होंने मकान की छत से देखा तो कुछ दूरी पर खेत में अलमारी पड़ी मिली। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि अलमारी में एक लाख 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed