फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cow kept trampling the young man with his feet for twenty minutes.

बीस मिनट तक युवक को पांवों से रौंदती रही गाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The cow kept trampling the young man with his feet for twenty minutes.
घायल प्रशांत सोनी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर एरिया की पुलिस चौकी के सामने वीरवार होली के दिन एक बेसहारा गाय 20 वर्षीय युवक को 20 मिनट तक अपने पैरों के नीचे रौंदती रही। युवक की चीखें सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए। इसके बाद युवक को छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन गाय पीछे नहीं हटी। करीब 20 मिनट बाद लोगों ने गाय के चंगुल से युवक को छुड़वाया और शहर के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां से उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोस्त के पास जा रहा था
12 क्वार्टर एरिया में रहने वाली सुहानी ने बताया कि उसका बीस वर्षीय बेटा प्रशांत कुमार ज्वेलर्स का खुला काम करता है। होली वाले दिन दोपहर बाद उसके एक दोस्त का फोन, वह उससे मिलने की बात कह कर घर से निकला था। बेटा घर के बाहर खड़ी स्कूटी को स्टार्ट कर ही रहा था कि एक बेसहारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। वह बचकर घर के बाहर चबूतरे पर खड़ा हो गया। इसी दौरान गाय ने उसे जमीन पर गिरा लिया और पैरों से रौंदना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग भागकर आए और प्रशांत को छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन गाय आक्रामक हो गई। करीब 20 मिनट बाद उसे बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिवार को मिले मदद, पशुओं को पकड़ा जाए
गोसेवा हेल्प लाइन समिति के संचालक सीताराम सिगंल ने बताया कि होली वाले दिन यह घटना हुई। युवक प्रशांत को काफी चोटें आई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि घायल प्रशांत के पिता की मौत हो चुकी है। मां अकेली घर का खर्च चलाती है। ऐसे में प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए और शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ये हो चुके हादसे
- 11 मार्च को कुलेरी गांव के पास बाइक के सामने बेसहारा पशु आने से पाबड़ा निवासी सुनील की मौत हुई थी। - 10 मार्च को योग नगर में गाय ने छह साल के मासूम और 69 वर्षीय राजकुमार को पटक कर घायल किया था।
- 30 अगस्त 2021 को जवाहर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग को गाय ने उठाकर पटका, मौत।
- 31 अगस्त 2021 को इंद्रा कॉलोनी में भाजपा नेता की भतीजी एवं जीजेयू की छात्रा संजोलिका को गाय ने रौंदकर घायल किया।
- 6 जनवरी 2022 को आजाद नगर निवासी होमगार्ड धर्मबीर सिंह की बाइक गाय से टकराई, उपचार के दौरान होमगार्ड के जवान की मौत
- 5 नवंबर 2021 को कैमरी रोड पर गाय की टक्कर से कैमरी निवासी 25 वर्षीय नरेश की मौत
- सितंबर 2020 में रायपुर चौक पर कुक विष्णु की बाइक को बेसहारा गाय ने टक्कर मारी, मौत
- 8 दिसंबर 2020 को गाय की वजह से सिरसा रोड पर हुए हादसे में सातरोड़ निवासी युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed