{"_id":"61e7072b6815b565de1ae230","slug":"the-corporation-s-team-left-the-people-who-put-fodder-in-the-open-in-the-urban-estate-with-a-warning-hisar-news-hsr6223362199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन एस्टेट में खुले में चारा डालने वालों को निगम की टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन एस्टेट में खुले में चारा डालने वालों को निगम की टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
हिसार। शहर में खुले में पशुओं को चारा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्ती कर दी है। मंगलवार को निगम की सफाई शाखा की टीम ने अर्बन एस्टेट के कॉमर्शियल एरिया में पशुओं को चारा डालने वालों को पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
बता दें कि अर्बन एस्टेट के कॉमर्शियल एरिया में लोगों द्वारा धड़ल्ले से पशुओं के चारा डाला जाता है। इस कारण दिन भर यहां पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यहां गंदगी फैलने के साथ-साथ हादसे की संभावना भी बनी रहती है। मंगलवार सीएसआई सुभाष सैनी अर्बन एस्टेट एरिया में पहुंचे। यह उन्होंने एक रिक्शा चालक को खुले में चारा डालते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद रिक्शा चालक को वापस डीसी-एमसी कॉलोनी मोड़ स्थित टाल पर ले जाया गया। टीम ने रिक्शा चालक व टाल संचालक को खुले में चारा डालने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। टाल संचालक को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि उसने रिक्शा चालक या अन्य को को पैकिंग बना कर दी तो उसक खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ उससे कहा गया कि यदि कोई दानी उसे पैसे देता है तो उस पैसे का हरा चारा गोशाला या नंदीशाला में पहुंचाए। टाल मालिक ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में किसी रिक्शा चालक को चारा नहीं देगा और गोशाला या नंदीशाला में ही हरा पहुंचाएगा।
पहले दिन दो लोगों ने गंदगी फैलाने वालों के वीडियो बनाकर भेजे
उधर, नियम लागू होने के पहले दिन दो लोगों ने गंदगी फैलाने वालों के वीडियो बनाकर नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे। इनमें एक वीडियो खुले में कूड़ा डालने तो दूसरा वीडियो खुले में मलबा डालने का है। अब निगम प्रशासन की तरफ से इन लोगों का जुर्माना किया जाएगा और जुर्माने राशि में 50 प्रतिशत राशि शिकायतकर्ता को इनाम स्वरूप दी जाएगी। बता दें कि निगम निगम प्रशासन ने सोमवार को फैसला लिया था कि खुले में कचरा, मलबा, पशुओं को चारा डालने व पानी की बर्बादी करने वालों के वीडियो बनाकर निगम भेजने वालों को जुर्माना राशि में से आधी राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसके लिए निगम प्रशासन की तरफ से व्हाट्सएप नंबर 86072-37884 भी जारी किया गया है।