फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The complainant told the team that there is no brotherhood in Bhatla village like before

Hisar News: टीम से बोले-शिकायतकर्ता, भाटला गांव में अब पहले जैसा भाईचारा नहीं

Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The complainant told the team that there is no brotherhood in Bhatla village like before
हांसी भाटला के सामाजिक बहिष्कार प्रकरण से संबंधित शिकायतें, याचिकाएं, सबुत व अन्य दस्तावेज लेकर
हांसी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गठित चार सदस्यीय टीम ने भाटला में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन वर्ष 2017 के सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में शिकायतकर्ताओं व पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं, वर्तमान में गांव के माहौल के बारे में भी पूछा। इस पर शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गांव में सामाजिक बहिष्कार खुले में तो नहीं है, लेकिन पहले जैसा भाईचारा भी नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि भाटला में 017 में हुए सामाजिक बहिष्कार प्रकरण फिर से जांच शुरू की गई है। जांच सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी कमलेंद्र प्रसाद व वीसी गोयल के साथ दो सेवानिवृत्त डीएसपी बुधवार शाम से ही गांव में डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को टीम ने शिकायतकर्ताओं को लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में बुलाया और एक-एक पूछताछ की। इससे पहले वीरवार को भी शिकायतकर्ताओं से चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। टीम ने सदर थाना प्रभारी, भाटला चौकी इंचार्ज से भी पूछताछ कर गांव की हकीकत जानी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने दिए दस्तावेज

शिकायतकर्ताओं ने टीम को गांव में सामाजिक बहिष्कार की मुनादी कराने संबंधी वीडियो दी। वहीं, बहिष्कार से जुड़ी कई अन्य शिकायतों की कॉपी उपलब्ध करवाई, जिन्हें पुलिस ने जांच के दौरान रद्द कर दिया था। शिकायतकर्ताओं ने गांव के माहौल के बारे में बताया कि अभी पहले जैसा भाईचारा नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए टीम जून में फिर से आएगी। इसके बाद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी। 15 दिन के लिए नोडल ऑफिसर को विश्राम गृह में बैठाया जाएगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति सामाजिक बहिष्कार से जुड़ी शिकायत दर्ज करवाना चाहे तो करवा सकता है। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाकर्ता जयभगवान ने बताया कि सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी। इस मामले की जांच करने के बाद टीम शनिवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






भाटला प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर टीम स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। टीम को जो भी जानकारी चाहिए, हम मुहैया करवा रहे हैं।- रविंद्र श्योराण, डीएसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed