फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The CNG cylinder exploded with a bang due to the nozzle breaking and fell on the second floor roof of the adjoining house

Hisar News: नोजल टूटने से धमाके के साथ उड़ा सीएनजी सिलिंडर, साथ लगते मकान की दूसरी मंजिल की छत पर गिरा

Sun, 11 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The CNG cylinder exploded with a bang due to the nozzle breaking and fell on the second floor roof of the adjoining house
मकान की छत पर पड़ा हुआ सिलिंडर व टूटी हुई दीवार।
हांसी। तोशाम चुंगी के समीप ऑटो मार्केट में एक कबाड़ की दुकान पर नोजल फटने से सीएनजी सिलिंडर धमाके के साथ उड़ा। सिलिंडर टिन शेड के एक हिस्से को तोड़कर साथ लगते मकान की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर गिरा। इस दौरान दुकान मालिक व कर्मचारी को मामूली चोटें आईं। वहीं धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही की सिलिंडर फटा नहीं और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों के कबाड़ का काम करते हैं। उनकी दुकान पर कुछ सीएनजी के सिलिंडर रखे थे। इस दौरान एक सिलिंडर में कुछ गैस बाकी थी। सुबह सिलिंडर की नोजल टूट गई और धमाके के साथ सिलिंडर उछल गया। इस दौरान टिन के शेड का एक हिस्सा टूट गया। सिलिंडर साथ लगते मकान की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर गिरा। इस दौरान छत की चहारदीवारी का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

धमाके के साथ सिलिंडर उछलने के कारण दुकान मालिक राजकुमार को मामूली चोट पहुंची। वहीं दुकान में काम करने वाले गांव थुराना निवासी मोनू के पैर में चोट लगी। राजकुमार ने बताया कि धमाका होने के कारण वह गिर गए थे। जिसके चलते उन्हें चोटें लगी। उन्होंने बताया कि सिलिंडर में कितनी गैस है, इस बारे में उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed