फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cake was cut and Happy New Year was sung

Hisar News: 12 बजते ही खुशियां अनलॉक...केक कटे और गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Wed, 01 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The cake was cut and Happy New Year was sung
हिसार। घड़ी की सुइयों के 12 बजाने के साथ ही शहर भर में हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा...। नववर्ष के स्वागत में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यूं तो रात आठ बजे से ही नए साल की तैयारियां शुरू हो गई थी, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया युवा दिलों की धड़कनें भी बढ़ती गईं। नाच-गान के साथ डीजे की धुन पर थिरकते-थिरकते कब चार घंटे बीत गए पता ही नहीं चला...जैसे ही 12 बजे पलभर के लिए कदम थम गए और हैप्पी न्यू ईयर के साथ लोग उछल पड़े। मोबाइल की फ्लैश लाइट जल उठीं और फोटो-सेल्फियों का दौर शुरू हो गया। रिश्तेदारों-मित्रों और परिचितों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई के संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रातभर चलता रहा।
विज्ञापन

बीते साल 2024 की आखिरी शाम को यादगार बनाने और नव वर्ष का स्वागत करने के लिए शहर में अनेक जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं लोगों ने घरों में भी 12 बजे तक इंतजार किया। शहर में 60 से अधिक होटल, रेस्तरां, बैंक्विट हॉल और अन्य जगहों पर नए साल के स्वागत के लिए आयोजन किए गए थे। इनमें शाम सात बजे से ही इंट्री शुरू हो गई थी। डीजे पर बजते रैप सॉन्ग पर युवा कदम थिरकने लगे। साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेते रहे। अधिकतर आयोजन स्थल पर युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही। कैमरी रोड स्थित बैंक्विट हाॅल में कामेडियन विश्वास चौहान ने गुदगुदाया, वहीं कलाकाराें की नृत्य प्रस्तुति ने समा बांध दिया। सुरभि आर्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गीत-संगीत की मस्ती छाई रही। बैंक्विट हाॅल के बजाय युवा कपल्स ने होटलों में जाकर अपने हिसाब से मैन्यू तय कर नए साल का सेलिब्रेशन किया। युवाओं ने केक काटे और एक दूसरे को मुंह पर केक लगाकर मस्ती की। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, वीडियो अपलोड करते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस करती रही गश्त
नए साल की पार्टी की आड़ में हुडदंग न हो इसके लिए पुलिस पीसीआर तथा राइडर गश्त करते रहे। सेक्टर 14, सेक्टर 13, दिल्ली रोड, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, अर्बन एस्टेट, पुलिस लाइन एरिया में पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा एक गाड़ी हाइवे पर भी नजर रखे हुए थी। पुलिस ने ब्रीथ एनलाइजर भी साथ लिए हुए था। चालान करने की बजाए पुलिस युवाओं को समझाते हुए नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे का अखण्ड हनुमान चालीसा का पाठ
नव वर्ष के उपलक्ष्य में जवाहर नगर स्थित गली नंबर दो के श्रीरामभक्त हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया गया। मंदिर समिति के प्रधान इन्द्रचंद राठी ने बताया कि प्रात: 7:30 बजे पाठ शुरू हुआ, जो बुधवार प्रात: 7:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद हवन-यज्ञ किया जाएगा। उधर, बीड बबरान स्थित मंदिर में भी शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक भजन कीर्तन किया गया।
जोश के सामने गायब सर्दी
नए साल के स्वागत में जब तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच था तब युवा सड़कों पर जोश के साथ डांस कर रहे थे। कड़ाके की सर्दी में जहां लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं वहीं नए साल के स्वागत में रात एक बजे तक सड़कों पर दिखे। केक और मिठाई की कुछ दुकानें भी खुली नजर आईं।



हांसी के लिए
फोटो संख्या 20 से
कहीं अरदास तो कहीं नाच गाकर नए साल का स्वागत
हांसी। नववर्ष के आगमन पर मंगलवार को शहरवासियों में उत्साह दिखा। बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारे में रात 12 बजे अरदास के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया, वहीं हिसार रोड स्थित हिसार हवेली रेस्टोरेंट पर नव वर्ष के आगमन पर लोगो जमकर नाचे व पटाखे फोड़े। नववर्ष के आगमन के लिए आयोजित कार्यक्रमों में रात नौ बजे से ही लोग जुटना शुरू हो गए। पुरानी सब्जी मंडी स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें रोहतक से आए गुरनाम सिंह कोयल व भाई सतविंद्र सिंह ने शबद गायन किया। विश्वकर्मा चौक के पास स्थित श्री श्याम मंदिर में नव वर्ष के आगमन पर रात 9 बजे से एक बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन की गायिका आरोही राघव ने भजनों ने समा बांध दिया। वहीं हिसार रोड स्थित हिसार हवेली रेस्टोरेंट में रात 12 बजते ही लोगों ने जमकर जश्न मनाया। नववर्ष के जश्न के लिए यहां डीजे की व्यवस्था रही। रात 12 बजते ही लोगों ने पटाखे भी फोड़े। एनएच 10 शॉपिंग सेंटर पर भी रात दस बजे तक गेम्स व डीजे की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed