फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The businessman had a two-day visit to Amritsar after stealing a bag full of money

व्यापारी का रुपये से भरा बैग चोरी कर दो दिन की थी अमृतसर की सैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The businessman had a two-day visit to Amritsar after stealing a bag full of money
हिसार। बरवाला में सेनेटरी व्यापारी सोनू की गाड़ी से रुपये से भरा बैग चोरी करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के बाद उसी रात आरोपी ट्रेन से अमृतसर गए। दो दिन वहां बाघा बार्डर, जलियांवाला बाग की सैर की। वारदात की साजिश व्यापारी के मुनीम प्रदीप ने ही रची थी।
विज्ञापन

रविवार को वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने चार आरोपियों को सेक्टर 9-11 निवासी नसीब, मोहल्ला सैनियान निवासी प्रदीप, कैमरी मार्ग निवासी संदीप उर्फ दीप और कृष को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों सेे 2 लाख 38 हजार रुपये, एक लाख रुपये का चेक और वारदात में इस्तेमाल की स्कूटी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि चोरी किए बैग में 2 लाख 80 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार सेनेटरी व्यापारी सोनू के पास पिछले तीन साल से मुनीम का काम कर रहा है। शहर से बाहर जब सोनू जाता था तो प्रदीप भी उसके साथ होता था। प्रदीप को सब पता था कि कौन से दिन कहां पर जाना है और ज्यादा राशि कब होगी। प्रदीप ने अपने साथी नसीब, संदीप और कृष के साथ मिलकर चोरी की वारदात की साजिश रची। उसने दोस्तों को बताया कि हर बुधवार को उकलाना और बरवाला जाते हैं। दोपहर के समय बरवाला की अनाज मंडी में पेड़ के नीचे खाना खाते हैं और बैग गाड़ी के अंदर रहता है। प्रदीप ने बताया कि इस वारदात से पहले भी उसने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को शहर की अनाज मंडी में रहने वाले सेनेटरी व्यापारी सोनू अपने काम से बरवाला अनाज मंडी गया। वहीं पर गाड़ी खड़ी कर खाना खाने लगे तभी आरोपी बैग चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में सोनू ने बरवाला थाना में शिकायत दी थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कई टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed