{"_id":"61dc7d479017161d574dc328","slug":"the-bullet-went-through-mayank-s-head-was-found-in-sandeep-s-head-hisar-news-hsr6217253115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक के सिर के आर-पार हो गई थी गोली, संदीप के सिर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक के सिर के आर-पार हो गई थी गोली, संदीप के सिर में मिली
विज्ञापन
हिसार। भिवानी के गांव हरियावास के पिता-पुत्र का सोमवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार पोस्टमार्टम में सामने आया कि दस वर्षीय मयंक की मौत गोली के सिर के आर-पार होने से हुई। वहीं उसके पिता संदीप के सिर में गोली मिली है। बहल थाना पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उनके पैतृक गांव हरियावास में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि रविवार की रात संदीप ने मानसिक तनाव के कारण पहले अपने दस साल के बेटे मयंक को गोली मारी फिर खुद की कनपटी पर गोली चला दी थी। दोनों को हिसार के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गांव हरियावास निवासी 35 वर्षीय संदीप खेती बाड़ी करता था। मयंक उसका इकलौता बेटा था।
परिजनों के अनुसार रविवार सायं करीब साढ़े पांच बजे संदीप अपने 10 वर्षीय बेटे मयंक को खेत में ले गया था। इसके बाद संदीप ने मयंक के सिर में गोली मार दी। मयंक के शव को खेत में छोड़कर संदीप अपने घर आ गया। उसने घर आकर अपने भाई वीरभान को बताया था कि उसने मयंक को गोली मार दी है। वह खेत में पड़ा है। वीरभान परिवार के लोगों के साथ खेत में गया तो पीछे से संदीप ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। परिजनों का कहना है कि संदीप मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। संदीप एक आपराधिक मामले में जेल भी रह कर आया था।