फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of a young man was found in the pond of Data

Hisar News: डाटा के तालाब में मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता

Sun, 22 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 22 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the pond of Data
हांसी में शव मिलने की सूचना पर मौके जुटी भीड़।
हांसी। गांव डाटा में तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के तालाब में मिला। तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर जांच की और शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक युवक की पहचान जींद के गांव छातर निवासी 19 वर्षीय अमन उर्फ रवि के रूप में हुई है। अमन पिछले ढाई साल से अपनी मां सहित गांव डाटा में अपने मामा के घर रह रहा था। वह पिछले तीन दिन से घर से लापता था। रविवार को खेत से घर आ रहे गांव के एक युवक ने तालाब में अमन का शव देखा। जिस पर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर सदर थाना पुलिस को तालाब में शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ बिश्नोई एसएफएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक युवक अमन दो भाइयों में सबसे बडा था। उसका छोटा भाई कालू है। अमन 11वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था और मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई करेंगे। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृश्य से युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई लगती हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।



युवक ने देखा था टहलते हुए
अमन की मां सुशीला ने शनिवार को सरपंच प्रतिनिधि सतपाल से मदद मांगी थी। तब सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी थी। रविवार दोपहर तालाब के उस कोने में अमन का शव मिला जहां लोगों का आवागमन बहुत कम है। गांव के ही एक युवक ने बताया कि उसने शनिवार शाम रवि को तालाब के पास टहलते हुए देखा था। लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि वह तीन दिन से घर से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed