फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The auto market will remain closed on November 27 in protest against the extortion demand from the trader.

व्यापारी से रंगदारी मांगने के विरोध में 27 नवंबर को ऑटो मार्केट रहेगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The auto market will remain closed on November 27 in protest against the extortion demand from the trader.
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। ऑटो मार्केट व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारी विपिन थरेजा से अपराधियों द्वारा 25 लाख की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के विरोध में 27 नवंबर को ऑटो मार्केट में पूर्ण रूप से हड़ताल रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाई है। अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने के लिए लगातार तीन दिन तक कई बार मोबाइल से फोन किए कि अगर 25 लाख रुपये नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। इसके अलावा सिवानी में फाइनेंस कंपनी में घुस नकदी लूटने और सिवानी में एक सप्ताह पहले व्यापारी को गोली मारकर लूट करने जैसी आपराधिक घटनाएं होने से प्रदेश का व्यापारी पूरी तरह से सहमा हुआ है। सरकार व पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के प्रधान बंटी गोयल व बाबा विश्वकर्मा सभा के प्रधान प्रताप मिस्त्री व ऑटो मार्केट फेज 3 के प्रधान ओमपाल जांगड़ा व बाबा विश्वकर्मा जन कल्याण समिति के प्रधान दलबीर सिंह ने कहा विपिन थरेजा से फिरौती मांगने के विरोध में 27 नवंबर को ऑटो मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगी। इस अवसर पर मार्केट धर्मशाला प्रधान अक्षय मलिक, ऋषि देव अहूजा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन प्रधान अजय सैनी, पीड़ित व्यापारी विपिन थरेजा, अनूप गुप्ता, राजकुमार वर्मा, कौशल जिंदल, पवन बंसल, हंसराज नारंग, बालकिशन गर्ग, सचिन राजपाल, बलदेव ग्रोवर, रमेश शर्मा, रोशन लाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed