फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The agency is not maintaining public toilets properly

Hisar News: एजेंसी सार्वजनिक शौचालयों का सही ढंग से नहीं कर रही रखरखाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
The agency is not maintaining public toilets properly
 मॉडल टाउन एरिया में बना सार्वजनिक शौचालय।
हिसार। एजेंसी सार्वजनिक शौचालयों का सही ढंग से रखरखाव नहीं कर रही है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने एजेंसी का टेंडर रद्द करने का फैसला किया है। अब निगम की तरफ से नया टेंडर लगाया जाएगा। चूंकि अभी आचार संहिता लागू है तो इसके हटने के बाद भी इसका नया टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि निगम प्रशासन ने अभी हाल ही में सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई का टेंडर अलॉट किया था। इसके तहत एजेंसी को प्रति माह करीब 2.28 लाख रुपये का भुगतान किया जाना तय किया गया था।
विज्ञापन

एजेंसी के पास 64 शौचालयों व 22 मूत्रालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी
टेंडर के तहत एजेंसी को 64 शौचालयों व 22 मूत्रालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत प्रतिदिन इन शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई करवाई जानी है। मगर अधिकारियों की मानें तो उसके पास काफी शिकायतें आ रही हैं कि दोनों जगहों की सही ढंग से सफाई नहीं हो रही है। इन शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने भी इनका निरीक्षण किया, जिसमें शिकायतें सही मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन ग्रीन बेल्ट में बनाए गए शौचालयों को शुरू करने के आदेश
उधर, अधिकारी ने मॉडल टाउन की ग्रीन बेल्ट में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों को जल्द शुरू करने के आदेश दिए हैं। यह शौचालय बनकर तैयार हो चुका है। अधिकारी की मानें तो शौचालय में सिर्फ पानी का कनेक्शन करना बाकी है। यह कनेक्शन जल्द कर दिया जाएगा। इसके बाद शौचालय का आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

--------------------------------------------
एजेंसी अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ नहीं कर रही है। एजेंसी के कार्य को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं। इस कारण से उस एजेंसी का टेंडर रद्द कर नया टेंडर लगाया जाएगा।
-प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed