{"_id":"68c083fe1f1e8609d9082889","slug":"the-administration-opened-the-drain-which-had-been-closed-for-five-days-in-jeetpura-hisar-news-c-21-hsr1020-706457-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीतपुरा में पांच दिन से बंद पड़ी ड्रेन को प्रशासन ने खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीतपुरा में पांच दिन से बंद पड़ी ड्रेन को प्रशासन ने खुलवाया
विज्ञापन
हांसी जीतपुरा ड्रेन में बंद हटाती हुई जेसीबी।
हांसी। गांव जीतपुरा में ड्रेन ओवरफ्लो होने को लेकर पांच दिन पहले ड्रेन को बंद कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मंगलवार को इस ड्रेन को खुलवाया। वहीं ड्रेन खुलवाने के साथ ही चार गांवों के बीच में चल रहा विवाद शांत हो गया। हालांकि जीतपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि ड्रेन ओवरफ्लो होने से पानी उनके घरों में आ जाएगा।
जीतपुरा में गढ़ी माइनर के पास से गुजरने वाली ड्रेन आगे जाकर बास मल्टीपर्पज ड्रेन में जाकर मिलती है। जीतपुरा के ग्रामीणों ने पांच दिन पहले टीन की चादर व मिट्टी के कट्टे लगाकर ड्रेन में पीछे से आने वाले पानी को रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि ड्रेन में पानी ओवरफ्लो होने के कगार पर है। ऐसे में उनके घर डूब जाएंगे। वहीं ड्रेन बंद होने पर साथ लगते गांव भाटोल जाटान, भाटोल रांगड़ान व खरकड़ा के ग्रामीणों ने रोष जताया व प्रशासन को शिकायत की। इसके बाद एसडीएम व अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। रविवार को हांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी जीतपुरा में भी गए थे, लेकिन तब तक मामला शांत रहा। ड्रेन बंद होने को लेकर सोमवार को पहले विधायक विनोद भयाना व एसडीएम राजेश खोथ वहां पहुंचे और लोगों को समझाया था। लोगों के न मानने पर एसडीएम ने सख्ती दिखाई व जीतपुरा के ग्रामीणों को मंगलवार सुबह दस बजे तक का समय दिया। मंगलवार सुबह 9 बजे ही वहां पर पुलिस फोर्स पहुंच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की सहमति से प्रशासन ने ड्रेन को खोल दिया। साथ ही गांवों के बीच चल रहे विवाद को शांत करवाया।
ड्रेन बंद करने पर मैंने ग्रामीणों को समझाया था। ग्रामीणों का कहना था कि उनके घर डूब जाएंगे, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी, जिसके बाद मंगलवार को ड्रेन खुलवा दी। जलभराव के दौरान हमने सबसे पहली प्राथमिकता आबादी को दी है, ताकी लोग सुरक्षित रहें। - राजेश खोथ, एसडीएम।
विज्ञापन
ड्रेन बंद होने से तीनों गांवों में रोष हो गया था। इसको लेकर प्रशासन को कहा था जिसके बाद एसडीएम यहां पहुंचे थे। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से लोगों को समझाया व ड्रेन खुलवा कर विवाद शांत करवाया।- देवेंद्र लांबा, सरपंच, भाटोल रांगडान
ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण ग्रामीणों ने बंद कर दी थी। इस ड्रेन से बड़ी ड्रेन में पानी डालने के लिए वीटी नहीं चल रही है। इस वजह से ड्रेन ओवरफ्लो हो रही है। ड्रेन खोलने से आबादी के क्षेत्रों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। - संदीप यादव, सरपंच, जीतपुरा