फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The administration closed the play school running without recognition in Jamawadi.

Hisar News: जमावड़ी में बिना मान्यता के चल रहे प्ले स्कूल को प्रशासन ने कराया बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The administration closed the play school running without recognition in Jamawadi.
प्ले स्कूल में निरीक्षण करते एसडीएम राजेश व डीईओ।  - फोटो : प्रशासन
हांसी। जमावड़ी में बिना मान्यता के चल रहे गुरु रामदास प्ले स्कूल को प्रशासन ने बंद कराया। प्ले स्कूल में करीब 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे थे। वहीं स्कूल प्राचार्य मौके पर नहीं मिला। वहीं अभिभावकों को बच्चों को मान्यता प्राप्त स्कूल में दाखिला करवाने के लिए कहा। कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

जमावड़ी में बिना मान्यता प्राप्त के चल रहे गुरु रामदास प्ले स्कूल में पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ रहे थे। इस स्कूल को लेकर काफी समय पहले से कष्ट निवारण समिति में शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि जिस भवन में यह स्कूल चल रहा है, वह भवन काफी पुराना है। इसको लेकर स्कूल संचालक को नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद भी स्कूल को चलाया जा रहा था जिसके बाद उपायुक्त ने टीम का गठन किया। टीम में एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी व जमावड़ी के राजकीय स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे। टीम ने वहां निरीक्षण किया तो स्कूल का कोई प्राचार्य व संचालक नहीं मिला और न ही वहां पर किसी ने मान्यता के संदर्भ में कोई दस्तावेज दिखाया। इस दौरान वहां कई अनियमितताएं भी मिलीं जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कूल को बंद करवाया। बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें समझाया कि बच्चों का दाखिला किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में करवाएं। ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन

वर्जन

स्कूल में निरीक्षण किया। वहां किसी तरह की मान्यता से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद स्कूल को बंद कराया गया। स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी बच्चे की एक दिन की भी पढ़ाई खराब नहीं होने देंगे। उनकी दूसरे स्कूलों में व्यवस्था कराई जा रही है। सरकारी स्कूल में विशेष तौर पर दो से तीन दिन शिविर भी लगवाया जाएगा। ताकि बच्चे आसानी से दाखिला ले सकें। - राजेश खोथ, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed