फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The ad hoc committee withdrew from the elections, and Jakhar said that voting will take place on June 12th

Hisar News: एडहॉक कमेटी ने चुनाव से किया किनारा, जाखड़ बोले- 12 जून को हर हाल में होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The ad hoc committee withdrew from the elections, and Jakhar said that voting will take place on June 12th
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के प्रस्तावित चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। एडहॉक कमेटी और निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दिलीप जाखड़ के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है जिससे चुनाव प्रक्रिया पर संशय की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

एडहॉक कमेटी ने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को पत्र भेजकर कहा कि 12 जून को चुनाव कराने की घोषणा अधिकृत निर्णय नहीं है। कमेटी का कहना है कि न तो चुनाव कराने पर कोई सर्वसम्मति बनी और न ही प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी गई थी। पत्र पर कार्यकारी प्रधान एडवोकेट जेएस मल्ही सहित कई सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। वहीं जाखड़ का कहना है 12 जून को हर हाल में मतदान होगा। कमेटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप जाखड़ के खुद को निर्वाचन अधिकारी घोषित कर चुनाव कार्यक्रम जारी करने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 22 मई को जनरल हाउस बैठक का एजेंडा केवल ड्राफ्ट संविधान पर चर्चा करना था जबकि चुनाव करवाने का मुद्दा एजेंडे में शामिल ही नहीं था। एडहॉक कमेटी ने कहा कि इससे पहले 15 मई को चुनाव करवाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल से चुनाव प्रक्रिया रोकने का पत्र मिलने के बाद चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। कमेटी ने यह भी दावा किया कि पंजाब एवं हरियाणा की अन्य जिला बार एसोसिएशनों में भी फिलहाल चुनाव नहीं हो रहे हैं। एडहॉक कमेटी ने साफ कहा कि उसने कभी इस्तीफा नहीं दिया और न ही बार के कार्यभार का हस्तांतरण किया गया। साथ ही चेतावनी दी किकिसी स्तर पर चुनाव करवाए जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी एडहॉक कमेटी की नहीं होगी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप जाखड़ ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि 12 जून को हर हाल में चुनाव होंगे और 15 जून को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा बार एसोसिएशन अपना वार्षिक चुनाव 15 मई को करवा चुकी है और उसमें बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी मतदान किया था। ऐसे में बार काउंसिल को जिला बार चुनाव में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आम सभा के दौरान एडवोकेट जेएस मल्ही ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त कर बार की पूरी शक्तियां सौंप दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडहॉक कमेटी के सदस्य
एडवोकेट जेएस मल्ही (कार्यकारी प्रधान)
एडवोकेट एमएस नैन
एडवोकेट पीके संधीर
एडवोकेट पीसी मित्तल
एडवोकेट वीरेंद्र मलिक
एडवोकेट किशोर दहिया
एडवोकेट श्याम गोदारा
एडवोकेट उर्मिला शर्मा
एडवोकेट रीटा नागपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed