{"_id":"6769b7dbea0b385a510b4ec4","slug":"the-accused-of-assaulting-the-agent-and-snatching-cash-was-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-530288-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एजेंट से मारपीट कर नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एजेंट से मारपीट कर नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बनभौरी मार्ग पर एक वाइन ग्रुप के कैश कलेक्शन एजेंट संदीप के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर 60,000 की नकदी छीनने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने बरवाला के वार्ड नंबर छह निवासी सुशील को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी सुशील को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी सुशील दो साल से भगौड़ा था। पुलिस दो आरोपियों सोनू और सचिन को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई उपेंद्र ने बताया कि बरवाला के रहने वाले संदीप ने सात सितंबर 2022 को दी शिकायत में बताया था कि वह एक वाइन ग्रुप में कैश कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वारदात वाले दिन ठेकों से रुपये लेने के लिए बरवाला के बनभौरी मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान कुछ युवक आए और कार को रुकवा शीशे तोड़ दिए। उसके बाद मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर 60,000 की नकदी छीन ले गए। उक्त मामले में आरोपी सुशील दो साल से भगौड़ा था।