फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused in the Tushar Saini murder case has been sent to judicial custody.

Hisar News: तुषार सैनी हत्याकांड का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accused in the Tushar Saini murder case has been sent to judicial custody.
हिसार। बडवाली ढाणी निवासी युवक तुषार उर्फ रानू सैनी की हत्या के प्रकरण में आरोपी तुषार को दो दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस की दो टीमें हत्या में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापे मार रही हैं।
विज्ञापन

बड़वाली ढाणी निवासी तुषार उर्फ रानू सैनी की शनिवार दोपहर के समय पुरानी सब्जी मंडी के पास दुकान के अंदर घुस कर हत्या कर दी गई थी। दो लोगों ने चाकू से 14 बार हमला कर तुषार उर्फ रानू सैनी की हत्या की थी। हत्या के समय दो युवक दुकान के अंदर थे। जिनके चेहरे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुए। दो युवक बाहर बाइक पर थे। पुलिस इस मामले में दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। तुषार को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। हत्या में प्रयोग किए गए चाकू व .315 बोर के अवैध पिस्तौल को भी बरामद किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि जल्द ही चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed