फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Thailand's female in hotel of Hisar

हरियाणा: थाइलैंड की महिला पर्यटक से हिसार में दुष्कर्म, होटलकर्मी पर लगा आरोप

Fri, 07 Aug 2020 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with Thailand's female in hotel of Hisar
सांकेतिक तस्वीर।

हिसार के एक होटल में थाईलैंड निवासी महिला पर्यटक से होटलकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने मिलगेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह तीन मार्च को थाईलैंड से दिल्ली आई थी। पांच अगस्त को हिसार के एक होटल में कुछ दोस्तों के साथ रुकी। हालांकि यहां एसपी का कहना है कि उसके साथ उसकी एक महिला मित्र भी थी।

विज्ञापन

 

शिकायत के अनुसार पीड़िता के दोस्त उसे होटल में छोड़कर चले गए थे। सुबह पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी, जिसमें होटलकर्मी गुलशन पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। साथ ही होटल के दूसरे कर्मी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया गया।

विज्ञापन

 

पुलिस ने फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गुलशन व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मिलगेट थाना प्रभारी मनोज के अनुसार आरोपी गुलशन को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले एसपी
इस मामले में एसपी गंगाराम पूनिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाईलैंड की महिला एक अन्य महिला मित्र के साथ दिल्ली आई थी। उसी के साथ वह हिसार आई। ये महिलाएं हिसार क्यों आई, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी महिला के साथ दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में इतना ही बता सकते हैं। पीड़िता की उम्र संबंधी और बाकी जानकारी जांच के बाद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed