फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tension between the station superintendent and canteen operators at the bus stand

Hisar News: बस स्टैंड पर स्टेशन अधीक्षक-कैंटीन संचालकों के बीच तनातनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tension between the station superintendent and canteen operators at the bus stand
कैंटीन के सामने डाली गई हरी मैट ।
हिसार। बस स्टैंड परिसर में कैंटीन के बाहर से अतिक्रमण हटाने और वीडियो बनाए जाने पर विवाद हो गया। शनिवार को कैंटीन के बाहर रखा सामान हटवाने पहुंचे बस स्टैंड के एसएस (स्टेशन अधीक्षक) रघुवीर सिंह और कैंटीन संचालकों के तनातनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार रात से ही विवाद चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी व शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल पीसीआर तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के बस स्टैंड परिसर में चाय व फ्रूट सहित यात्रियों के लिए कुल 11 कैंटीन बनाई गई हैं। इनमें से छह बस स्टैंड परिसर के अंदर हैं तो पांच गेट के बाहर हैं। हर तीन साल बाद इन कैंटीनों का टेंडर दिया जाता हैं। शुक्रवार को रोडवेज एसएस रघुवीर सिंह ने कुछ कैंटीन संचालकों को दुकान से बाहर सामान रखने पर टोंका।
विज्ञापन


एसएस के इस रवैये पर कैंटीन संचालकों ने एतराज जताया। एसएस ने कैंटीन संचालकों को दो घंटों के अंदर दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसे लेकर कैंटीन संचालकों व एसएस के बीच कहासुनी हो गई। एक कैंटीन संचालक पर एसएस ने आरोप लगाया कि उसने बाहर से कुछ लड़के बुलाकर उन्हें डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की वीडियो बनाने का आरोप

रोडवेज एसएस रघुवीर सिंह ने पुलिस व जीएम को दी लिखित शिकायत में बताया कि कैंटीन संचालक अवैध रूप से अधिकारियों की वीडियो बनाते हैं। इससे रोकने का प्रयास किया जाता है तो उन पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल किया जाता है। दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है। इस परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए अतिक्रमण कैंटीन संचालकों को हटाना ही पड़ेगा। वहीं, शनिवार सुबह विवाद बढ़ता देख बस स्टैंड चाैकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने शहर थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।



कैंटीन संचालकों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा हैं। कैंटीन के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है। आरोप लगाया कि अधिकारी अपने चहेते कैंटीन संचालकों से दुकानों के बाहर सामान रखवाया जाता है, जबकि मेरी दुकान के बाहर हरी मैट बिछा रखी है। वह भी हटा लेंगे।

- बंसी, कैंटीन संचालक, बस स्टैंड।

कैंटीन सचालकों के खिलाफ रोडवेज जीएम व टीएम को पत्र लिखकर शिकायत दी गई है। इसके साथ ही भवन निरीक्षक को भी इस बारे में शिकायत दी गई है। कैंटीन संचालकों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। बाहर से युवाओं को बुलाकर डराया धमकाया गया। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी है।

- रघुवीर सिंह, एसएस, रोडवेज हिसार
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है। इस मामले में मुख्य रूप से रोडवेज जीएम व अन्य अधिकारी विभागीय जांच कर कार्रवाई करेंगे।

- रणजीत सिंह, इंचार्ज चाैकी बस स्टैंड, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article