फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature reached 44 degrees in Hisar

सूरत के तेवर तल्ख: हिसार में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, दिनभर गर्म हवा से झुलसे लोग

Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 44 degrees in Hisar
हिसार। आंधी-बारिश के कारण कई दिन की राहत के बाद शनिवार को सूर्य देव ने फिर से लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन का तापमान 44 डिग्री पहुंचने से लोगों को झुलसाने वाली तपिश का सामना करना पड़ा। यह तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

इस महीने में अब तकतीन बार बारिश होने से लोगों को लू का अहसास नहीं हो रहा था। तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया था, लेकिन दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही गर्मी प्रचंड रूप धारण करने लगी है। एचएयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि रेगिस्तान की शुष्क और गर्म हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनिवार को कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही भी देखने को मिली लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। हिसार में मई में पहली बार तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

अब बढ़ेगी बिजली की खपत
गर्मी का प्रकाेप बढ़ते ही बिजली की खपत भी बढ़ना शुरू हो गई है। दिन के समय शहर के कुछ हिस्सों में लाेगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हिसार सर्कल में फिलहाल बिजली की खपत 90 से 95 लाख यूनिट के बीच चल रही है। तापमान बढ़ने से यह रिकॉर्ड स्तर पर 125 लाख तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed