फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teenager dies due to helpless animal coming in front of bike

बाइक के सामने बेसहारा पशु आने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to helpless animal coming in front of bike
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। दो दिन के बाद एक बार फिर बाइक के सामने बेसहारा पशु से आने से पाबड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। उसका साथी सुलचानी गांव वासी कपिल घायल है। दो दिन पहले ही एक बेसहारा पशु ने छह वर्षीय बच्चे को दो बाद उठाकर पटक दिया था। साथ ही उसे बचाने आए 69 साल के नाना को भी रौंद दिया था।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम अपने परिचित सुलचानी गांव निवासी कपिल के साथ बाइक पर किसी काम से गांव से अग्रोहा जा रहा था। जब वे कुलेरी गांव से निकले तो अचानक उनकी बाइक के सामने बेसहारा पशु आ गया। इस कारण वे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले गए। सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले आए। यहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी का चल रहा उपचार
दो दिन पहले शहर के योग नगर में एक बेसहारा गाय नेे पहले छह वर्षीय बच्चे को सींग में उठाकर दो बार पटका। बच्चे को बचाने आए उसके नाना सेवानिवृत्त फूड इंस्पेक्टर राजकुमार को भी उठाकर पटक दिया और पैरों से भी रौंदा। राजकुमार को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed