फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teej festiwal, programme will be for lady accused in jail, Hisar

जेल में महिला बंदी झूलेंगी झूला, सजाएंगी मेहंदी

Fri, 05 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teej festiwal, programme will be for lady accused in jail, Hisar
तीज - फोटो : bureau

 राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल नंबर टू में शुक्रवार को तीज महोत्सव को लेकर महिला बंदियों के लिए झूले का बंदोबस्त किया गया है। इसके अलावा महिला बंदियों को मेहंदी भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक बंदी महिलाएं मेहंदी भी लगा सकेंगी। जेल में करीब 60 महिला बंदी हैं।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने तीज महोत्सव पर प्रदेश की महिला जेलों में बंद बंदियों को झूलने के लिए झूले का बंदोबस्त कराए जाने का फैसला किया है। इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि तीज उच्च कोटि का पर्व है और इसे यदि बंदी भी मनाएं तो कोई बुरी बात नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश कारागार के महानिदेशक यशपाल सिंह सिंघल ने प्रदेश की महिला जेलों के अधीक्षकों के नाम एक लिखित पत्र भेजकर आदेश दिया है कि बंदियों को झूला झूलने की छूट दी जाए। इससे महिला बंदी पर्व को धूमधाम से मना सकेंगी। वे झूला झूलकर आनंद उठा पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जेल टू के अधीक्षक सुरेंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि कारागार महानिदेशक का पत्र हमें मिल गया है। जेल में झूले के लिए रस्सों का प्रबंध किया गया है। इसके साथ-साथ जेल के सभी ब्लॉक में मेहंदी बंटवा दी गई है। इच्छुक महिला बंदी अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed