फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Technical Education Department seeks report on Registrar's appointment at GJU.

Hisar News: जीजेयू में कुलसचिव की नियुक्ति पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Technical Education Department seeks report on Registrar's appointment at GJU.
हिसार। जीजेयू में कुलसचिव डॉॅ. विजय कुमार की नियुक्ति को लेकर मिली शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने 13 अक्तूबर को कुलपति को पत्र भेजकर रिपोर्ट तलब की है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) और महानिदेशक (तकनीकी शिक्षा) को शिकायत भेजी गई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेश के. राव ने आरोप लगाया कि डॉॅ. विजय कुमार की नियुक्ति यूजीसी रेगुलेशन-2018 और जीजेयू अधिनियम-1995 के अध्यादेश 2(1) के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। शिकायत के अनुसार, शिक्षण संकाय से कुलसचिव पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का प्रोफेसर होना या सह-प्राध्यापक के रूप में आठ साल की सेवा सहित कुल 15 साल का अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का दावा है कि नियुक्ति के समय डॉॅ. विजय कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सह-प्राध्यापक थे और उनके पास करीब 11 साल का अनुभव था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति से वेतनमान और प्रशासनिक सुविधाओं के अंतर के कारण सरकारी खजाने पर लाखों रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा। शिकायतकर्ता ने नियुक्ति अधिसूचना रद्द करने, उच्चस्तरीय सतर्कता जांच कराने, अतिरिक्त वेतन-भत्तों की वसूली और आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed