फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Technical Approval Granted, Nigam is going to spend 9cr For work in city

9 करोड़ से निगम शहर में करवाएगा 130 काम, टेक्निकल अप्रूवल मिली

Fri, 03 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 03 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम शहर में 130 से भी अधिक काम करवाएगा। निगम ने इसको लेकर टेंडर लगाने की तैयारी कर ली है। ये टेंडर करीब 9 करोड़ रुपये के आसपास होंगे। सभी वार्डों में करीब 45-45 लाख रुपये की लागत से काम होंगे। अधिकारियों ने बताया कि जितने भी टेंडर लगे हैं उनमें दो तीन को छोड़कर बाकी सभी कार्यों को टेक्निकल अप्रूवल मिल चुकी है। छोटे कार्यों की एक्सईएन को टेक्निकल अप्रवूल की पावर है। यह पावर 25 लाख के काम के टेंडर तक की है। इसके बाद बड़े टेंडर को टेक्निकल मंजूरी के लिए एसई इसके बाद चीफ इंजीनियर के पास भेजनी पड़ती है।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट व सड़कों के होंगे काम
टेक्निकल विंग ने बताया कि नए टेंडर में सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के काम होंगे। वार्डों में नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा जहां स्ट्रीट लाइट पोल की समस्या है या स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं उनके काम होंगे। कुछ एरिया में जहां पार्क नहीं बने वहां पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


टेंडर लगभग तैयार, ऑनलाइन की तैयारी
अधिकारियों का कहना है कि 9 करोड़ रुपये के लगभग टेंडर तैयार हो चुके हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर इन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने में लगे हैं। प्रशासनिक और टेक्निकल अप्रवूल मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ के कार्यों को लेकर किया मंथन
नगर निगम में 20 करोड़ रुपये के और काम करवाने के मामले को लेकर सीपीएस डॉक्टर कमल गुप्ता के पीए ने निगम कार्यालय पहुंचकर मंथन किया। अधिकारियों ने कार्यों की लिस्ट दी। इस लिस्ट को सीपीएस सीधे सरकार के पास भेजेंगे। वहां से फाइनल होकर लिस्ट आएगी, जिसके साथ ही लगभग 20 करोड़ रुपये की ग्रांट भी निगम को मिल जाएगी।

130 से भी ज्यादा काम के टेंडर जल्द ही लगाए जाएंगे। टेक्निकल अप्रूवल मिल चुकी है। ये टेंडर करीब 9 करोड़ के आसपास के हैं।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed