फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teams checked the health of 510 people, 96 were found to have fever, 26 had skin disease

Hisar News: टीमों ने 510 का स्वास्थ्य जांचा, 96 को मिला बुखार, 26 को त्वचा रोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teams checked the health of 510 people, 96 were found to have fever, 26 had skin disease
हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर 30 शिविर लगाए। इस दौरान 55 गांवों में जाकर 510 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। वहीं शहर में 13 जगह विभागीय टीम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान 96 लोग बुखार पीड़ित और त्वचा रोग से पीड़ित 26 लोग मिले। इनको प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने भी 22 स्थानों का निरीक्षण किया है। आशा और एएनएम आदि स्वास्थ्यकर्मियों ने 86 जगह जाकर लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुखवीर सिंह, जितेंद्र मलिक, एमपीएचडब्ल्यू आशीष कुमार, बजरंग सोनी, सुरेंद्र कुमार आदि ने शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। 555 मरीजों को ओआरएस के पैकेज बांटे गए। विभागीय टीमों को 47 स्थानों पर पाइपलाइन लीक मिली।
विज्ञापन

उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित कर लीकेज बंद कराने का अनुरोध किया क्योंकि इसी से जल प्रदूषण हो रहा है। लोग बीमार पड़ रहे हैं और स्वच्छ पेयजल की भी कमी हो रही है। दूषित पानी पीने से डायरिया का खतरा बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि इस समय पानी को उबाल कर ठंडा कर पीने से काफी हद तक बचाव होगा। बुखार, खांसी, जुकाम या अन्य त्वचा पर किसी तरह का बीमारी लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से संपर्क करें। अपने स्तर पर दवा लेने से खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed