फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   team back reopen shop

टीम के लौटते ही 40 मिनट में फिर खुलीं दुकानें

Sat, 08 Apr 2017 12:50 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 08 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
team back reopen shop
दुकान लगा कर बैठा युवक।
निगम की टीम के लौटने के 40 मिनट बाद ही यहां मछली मीट के कारोबारियों ने दोबारा से सड़क पर मीट काटना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने निगम में फोन किया तो निगम की ओर से जवाब मिला, हमारी ड्यूटी खत्म हो गई। अब शनिवार और रविवार की छुट्टी है। आप सोमवार को फोन करना। पुलिस को फोन किया तो जवाब मिला कि हम इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकते। इससे पहले नगर निगम के दस्ते ने शुक्रवार दोपहर बाद मीट की अवैध दुकानों के लिए बनी पानी की हौदी को जेसीबी से तोड़ा। साथ ही अवैध दुकानों के लिए सड़क पर लगाए गए तख्त आदि जब्त कर लिए, लेकिन दस्ते के लौटते ही सड़क पर मीट काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में मीट के अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रदेश सरकार ने भी एक्शन लिया। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल की ओर से अवैध मीट की दुकानों की रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें हिसार में 100 से अधिक मीट की अवैध दुकानों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान हुए गायब
निगम आयुक्त अशोक बंसल के आदेश पर निगम की टीम चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सैनी समेत शुक्रवार को शाम करीब साढे़ चार बजे तैलियान पुल पहुंची और अपने साथ जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली भी साथ लाई। निगम के दस्ते के मौके पर पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबार करने वाले मौके से गायब हो गए। तैलियान पुल से भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पानी की छोटी-छोटी टंकियां बनाई गई थीं। जिसमें मछली मीट के कारोबारी मछलियों को रखते हैं। इसके साथ तख्त पर बैठकर खुले में मीट काटते हैं। इसके बाद ग्राहक को मीट पैक करके दे दिया जाता है। निगम के दस्ते ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध टंकियों को जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया। इन टंकी के साथ रखे मेज को जब्त कर ट्रॉली में डाल लिया। इसके बाद निगम की टीम अल्टीमेटम देकर करीब साढे़ पांच बजे वापस लौट गई। निगम की टीम ने कहा कि खुले में मीट नहीं बेच सकते। ऐसा करते पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने फोन किया तो जवाब मिला, अब सोमवार को शिकायत देना
निगम की टीम के लौटने के करीब 40 मिनट बाद मीट के अवैध कारोबारी फिर से यहां आ गए। मछली लेकर आए इन लोगों ने सड़क पर ही मीट काटना शुरू कर दिया। पड़ोस के दुकानदारों ने इस संबंध में कोई शिकायत करने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। एक दुकानदार ने नगर निगम को फोन किया तो निगम की ओर से जवाब मिला कि आज हमारी छुट्टी हो गई है। अब शनिवार-रविवार का अवकाश है। आप सोमवार को शिकायत दे जाना, तब कार्रवाई करेंगे। दुकानदार ने पुलिस को फोन कर अवैध दुकान को रोकने के लिए अनुरोध किया तो पुलिस की ओर से जवाब मिला, हम इस तरह से कार्रवाई नहीं कर सकते।

हमें सड़क पर अवैध तरीके से मीट काटने की शिकायत मिली थी। हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों को तोड़ दिया। शाम को दोबारा से दुकानें लगाने की शिकायत मिली है। कल फिर से जाकर जांच करेंगे।

- सुभाष सैनी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम

सड़क पर कटा मीट खतरनाक
सड़क पर खुले में काटकर बेचा जाने वाला मीट सेहत के लिए खतरनाक है। मानकों के अनुसार मीट को स्लाटर हाउस में काटकर ही बेचा जा सकता है। इसके लिए वेटरनरी सर्जन से वेरिफिकेशन कराना भी अनिवार्य होता है। सड़क पर मीट काटने से वहां से गुजर रहने लोगों को भी परेशानी सहनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed