फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teachers took out a candle march to open the locks on the toilets of the government primary school.

Hisar News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला के शौचालयों पर लगे तालों को खुलवाने को को लेकर शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers took out a candle march to open the locks on the toilets of the government primary school.
शहर में कैंडल मार्च निकालते ​शिक्षक संगठन।
हिसार। शहर की नई अनाज मंडी में मंदिर परिसर में चल रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला के दो शौचालयों पर लगे तालों को खुलवाने को लेकर रविवार शाम को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एचएयू के चार नंबर गेट से लेकर उपायुक्त आवास तक कैंडल मार्च निकाला। संघ के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त आवास पर सौंपे गए ज्ञापन में शौचालयों पर लगे तालों का खुलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के प्रदेश संयोजन सुनील बास और जिला प्रधान जय भगवान ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से मंदिर कमेटी ने अवैध रूप से न केवल इस पाठशाला के कमरों, मिड डे मील किचन और शौचालय पर ताले लगा रखे हैं। 15 अप्रैल को स्कूल के महिला स्टाफ के ऊपर हमले का प्रयास किया और साथ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस विद्यालय में आधे से ज्यादा लड़कियां और महिला स्टाफ कार्यरत है। जिला प्रशासन की ठीक नाक के नीचे सब कुछ हो रहा है। मगर जिला प्रशासन गूंगा बहरा होने के साथ-साथ अंधा भी बना बैठा है। किसी ऊपरी दबाव में अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करने के बजाय आमजन के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का इस स्कूल को बंद करने पर तुला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed