{"_id":"6751fc17a8464c32a70e5ba4","slug":"teachers-strike-in-gju-continues-for-60-days-hisar-news-c-21-hsr1020-519364-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में शिक्षिका का धरना 60 दिन से जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में शिक्षिका का धरना 60 दिन से जारी
Fri, 06 Dec 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लंबित मांगों को लेकर लगातार 60 दिन से शिक्षिका संतोष कौशिक धरने पर बैठी हैं। डॉ. विकास सिवाच ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है और बहुत ही गंभीर विषय है की एक शिक्षिका 60 दिन से धरने पर है और उसको न्याय नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के प्रधान को कहा है कि आप शिक्षकों के मान सम्मान और हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की जायज मांग पूरी करवाएं। हरियाणा एडेड कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दयानंद मलिक ने कहा यह विषय इतना गंभीर विषय नहीं था जितना बना दिया गया है क्योंकि विश्वविद्यालय में पहले भी काफी कोर्स बंद हुए हैं परंतु इस तरह शिक्षकों का स्थानांतरण ऐसे विभाग में नहीं किया गया जहां उनका भविष्य बर्बाद हो जाए।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाई है कि प्रदेशस्तरीय इस समिति को यहां आना पड़ा। हरियाणा फेडरेशन यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र, हरियाणा एडेड कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दयानंद मलिक, हरियाणा फेडरेशन और ऑल इंडिया फेडरेशन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रिटायर्ड प्रो. अतर सिंह माैजूद रहे।