फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teacher died by jumping in front of the train

Hisar News: ट्रेन के आगे कूदकर शिक्षक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher died by jumping in front of the train
हिसार। रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास बुधवार रात साढ़े नौ बजे पाबड़ा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शिक्षक दीपक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर दी। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक गांव धीरणवास स्थित गुरुकुल में बच्चों को पढ़ता था। दीपक के बड़े भाई रिंकू की पहले मौत हो चुकी है। बुधवार रात को पुलिस ने सूचना दी कि दीपक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि दीपक की बाइक पार्किंग में खड़ी थी। उसकी जेब से मोबाइल फोन, पर्स, बाइक की चाबी और पार्किंग की पर्ची मिली है। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि दीपक ने यह कदम क्यों उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed